लौंगोवाल ने केजरीवाल को दिया प्रकाश पर्व का निमंत्रण

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2019 08:54 AM

longowal invited kejriwal for prakash parv

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में होने वाले समागमों में आने को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रमुख शख्सियतों को निमंत्रण दे रही है।

अमृतसर(दीपक) : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में होने वाले समागमों में आने को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रमुख शख्सियतों को निमंत्रण दे रही है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों को न्यौता पत्र दिए जा चुके हैं। अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक भी पहुंच की जा रही है। इसी के तहत शिरोमणि कमेटी प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलकर उन्हें मुख्य समागम में आने का न्यौता दिया। इस पर केजरीवाल ने भाई लौंगोवाल को 550वें प्रकाश पर्व की बधाई दी और मुख्य समागम में पहुंचने का भरोसा भी दिया। मुख्य समागम गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 12 नवंबर को होगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!