लोकसभा चुनाव 2024:  भाजपा को बड़ा झटका, आप और कांग्रेस हुए एक

Edited By Urmila,Updated: 24 Feb, 2024 01:39 PM

lok sabha elections 2024 big blow to bjp aap and congress unite

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक, सौरव भारद्वाज और अतिशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट बंटवारे की घोषणा की।

पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है। दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर सीट तथा हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। बता दें कि दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों के लिए गठबंधन का ऐलान किया।

PunjabKesari

यह भी पढें:  अहम खबर: पूर्व कांग्रेसी विधायक को कोर्ट में ले जाने की तैयारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक, सौरव भारद्वाज और अतिशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट बंटवारे की घोषणा की। आप दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नयी दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी में सात लोकसभा सीट हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सभी सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती थीं। 

यह भी पढें: पंजाब को मिलने जा रही और मोहल्ला क्लीनिकों की सौगात, CM मान इस दिन करेंगे उद्घाटन

मुकुल वासनिक ने बताया कि हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट भी आम आदमी पार्टी को दी गई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट को लेकर लंबी चर्चा की गई और आखिर में फैसला हुआ कि यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी गुजरात में भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढें: Farmers Protest : हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन का पंजाब पर भी पड़ रहा बुरा असर

पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ। पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन के बाद भाजपा का बड़ा झटका लगा है। वहीं यह भी बात सामने आई है कि आप नेताओं को गठबंधन को लेकर धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर चुनौती दी जा रही है। संदीप पाठक के अनुसार उन्हें मैसेज दिया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन छोड़ दो। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर डरने वाले नहीं है। वह देश के लिए गठबंधन कर रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!