Edited By Kalash,Updated: 04 Jun, 2025 06:38 PM

किसी को पता नहीं होता कि भगवान कब उनकी झोली भर दे।
फिरोजपुर : किस्मत चमकते देर नहीं लगती और भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। किसी को पता नहीं होता कि भगवान कब उनकी झोली भर दे। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की 5 लाख रुपए की लॉटरी निकली है। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि लॉटरी जीतने वाला नहीं मिल रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए लॉटरी विक्रेता परविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सुल्तानपुर का एक व्यक्ति लॉटरी टिकट नंबर B 994379 खरीद कर गया था। इसका 5 लाख का इनाम निकल गया है पर जो व्यक्ति लॉटरी लेकर गया था वह नहीं मिल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास B 994379 नंबर की टिकट है तो वह इनाम लेकर जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here