Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 May, 2025 08:52 PM

विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के केस में आज अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया।
जालंधर (जतिंदर, भारद्वाज) : विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के केस में पैरवी करने वाले वकीलों को आज अदालत ने बड़ा झटका दिया है। रमन अरोड़ा के वकील नवीन चड्ढा द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुशील बोध की अदालत में एक अर्जी लगाई गई थी, जिसमें उन्होंने अपने मुवक्किल से मिलने की इजाजत मांगी थी।
अदालत ने इस पर फैसला सुनाते हुए कहा कि वकील नवीन चड्ढा सहित चार अन्य आवेदन डिसमिस कर दिए हैं। इन एप्लीकेशन में रमन अरोड़ा से मुलाकात कर सकने की इजाज़त मांगी गई थी।
इसके अलावा, रमन अरोड़ा के इलाज को किसी निजी अस्पताल में करवाने की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर अदालत ने कहा कि यह फैसला विजिलेंस विभाग की जांच और जरूरत के अनुसार किया जाएगा। यदि सिविल अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तो विजिलेंस उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here