खैहरा को कांग्रेस की तरफ से टिकट की ऑफर!

Edited By Vaneet,Updated: 10 Apr, 2019 10:07 PM

khaira offers ticket from congress

पंजाब एकता पार्टी के कार्यकारी प्रधान सुखपाल सिंह ने आज पंजाब केसरी के साथ ‘नेता जी सत श्री अकाल ’...

जालंधर: पंजाब एकता पार्टी के कार्यकारी प्रधान सुखपाल सिंह ने आज पंजाब केसरी के साथ ‘नेता जी सत श्री अकाल' प्रोग्राम में खास बातचीत की। इस मौके उन्होंने पंजाब केसरी के सीनियर पत्रकार रमनदीप सिंह सोढी के साथ बातचीत करते कहा कि वह एम.पी बनने के लिए यह लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि उसकी लड़ाई सिस्टम के खिलाफ है। 

खैहरा ने कहा कि यदि उन्होंने सिर्फ एम.पी बनना होता तो इस मौके कांग्रेस की तरफ से भी उनको टिकट की पेशकश की जा रही है। जब रमनदीप सिंह सोढी की तरफ से इस बात की पुष्टि करने के लिए कहा गया तो खैहरा ने कहा उसको उनके कुछ कांग्रेसी मित्रों बताया है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कुछ लोगों ने सुझाव दिया था कि क्यों न खैहरा को ही बठिंडा से टिकट दे दी जाए। खैहरा ने कहा कि वह दो परिवारों के खिलाफ लडऩे के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को कैप्टन और बादल दोनों घरानों से बचाना बहुत जरूरी है क्योंकि इन दोनों घरानों ने पंजाब को जीभर कर लूटा है। आज पंजाब के सभी व्यापारों पर इन दोनों घरानों का ही कब्जा है। इस प्रोग्राम दौरान सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने जीवन और राजनीतिक सफर बारे भी खुल कर बातें की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!