Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2025 12:13 PM

जालंधर में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। देर रात यहां के भार्गों कैंप में कुछ युवकों ने दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
जालंधर : जालंधर में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। देर रात यहां के भार्गों कैंप में कुछ युवकों ने दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। एक युवक के सीने में कैंची से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। मारा गया युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
मृतक की पहचान कैंप निवासी वरुण के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक विशाल भी वहीं का रहने वाला है। विशाल कैंप के ही घुंघरी नामक व्यक्ति का बेटा है और मृतक युवक घुंघरी के साले का बेटा था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घुंघरी के बेटे विशाल को 100 से ज़्यादा टांके लगे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here