Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2025 04:57 PM

पंजाब भर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हालात खराब हो रहे है
जालंधर(सोनू): पंजाब भर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हालात खराब हो रहे है। इसी बीच शहर के दकोहा क्षेत्र में एक घर की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए जबकि एक 16 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मौके पर आम आदमी पार्टी के हल्का सेंटर इंचार्ज नितिन कोहली, एस.डी.एम. और सीनियर डिप्टी मेयर पहुंचे और उन्होंने परिवारिक सदस्यों को हौसला दिया। घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।