डंकी लगाकर अमेरिका गए जालंधर के युवक का परिवार आया सामने, किए बड़े खुलासे

Edited By Kalash,Updated: 06 Feb, 2025 05:13 PM

jalandhar man donkey route

बीते दिन अमेरिका ने कार्रवाई करते हुए प्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया था।

पंजाब डेस्क : बीते दिन अमेरिका ने कार्रवाई करते हुए प्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया था। डिपोर्ट किए गए युवकों में पंजाबी भी शामिल है, जिनमें जालंधर के 4 लोग हैं। इनमें से एक जसकरण निवासी सलारिया का परिवार सामने आया है। उन्होंने बताया कि जसकरण को 45 लाख रुपए खर्च कर परिवार ने विदेश भेजा था। पिता जोगा सिंह ने बताया कि जसकरण सिंह 6 महीने पहले विदेश गया था। पहले वह ढाई महीने दुबई में रहा और फिर वह मैक्सिको दाखिल हुआ। अमेरिका में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

जोगा सिंह ने आगे बताया कि जसकरण देर रात घर पहुंचा था। उसे दुबई में रह रहे एजेंट ने धोखा दिया और उनके परिवार के सपने अधूरे रह गए। उन्होंने बताया कि उनके घर में 4 बच्चियां है और परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह परिवार की आर्थिक सहायता करें ताकि वह 45 लाख के कर्ज से बाहर निकल सकें।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

   

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!