Edited By Kalash,Updated: 30 Aug, 2026 01:40 PM

जालंधर जिमखाना क्लब के चुनावों को लेकर रविवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया है। वहीं शाम तो इसकी नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जालंधर : जालंधर जिमखाना क्लब के चुनावों को लेकर रविवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया है। वहीं शाम तो इसकी नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं इस दौरान खबर सामने आई है कि मैंबरों को Gymkhana Club के आई.डी. कार्ड के बिना वोट डालने नहीं दी जा रही। इसे लेकर कई जिमखाना क्लब मेंबर्स ने रोष जाहिर किया है। उनका कहना है कि कल सूची जारी की गई थी जिसमें बताया गया था कि क्लब आई कार्ड के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सरकारी आईडी कार्ड दिखाकर भी वोट डाला जा सकेगा। वहीं आज Gymkhana Club के आई.डी. कार्ड के बिना वोट डालने नहीं दिया जा रहा।
इसके साथ ही चुनाव में खड़े उम्मीदवारों को रिसेप्शन एरिया से बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि क्लब का अगला सेक्रेटरी कौन बनेगा, इस पर सबसे अधिक नजरें टिकी हुई हैं। इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट और कैशियर पद पर भी इस बार कड़ा मुकाबला है। एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 10 का चुनाव होना है। कई नए उम्मीदवारों ने इस बार काफी मेहनत की है, इसलिए माना जा रहा है कि 2-3 नए चेहरों की एग्जीक्यूटिव में एंट्री हो सकती है, जबकि कुछ पुराने उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एग्जीक्यूटिव के नतीजे भी काफी दिलचस्प रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here