जेल में करन औजला को मिले खास Treatment पर जेल मंत्री रंधावा की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2021 02:32 PM

jail minister big action on special treatment given to karan aujla in jail

ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में गत दिवस एकाएक आए पंजाबी गायक करण औजला की आवभगत का पंजाब के जेल मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कड़ा संज्ञान

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में गत दिवस एकाएक आए पंजाबी गायक करण औजला की आवभगत का पंजाब के जेल मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी जांच ए.डी.जी.पी. जेल प्रवीण कुमार सिन्हा को सौंपी है। जेल मंत्री ने कहा कि अभी वह सी.सी.टी.वी. फुटेज भी देखेंगे व मामले की जांच के बाद ही अगले आदेश देंगे। 

पूर्व जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने मामले पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में  जेल की सुरक्षा से लगातार खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियम मुताबिक तो जेल में सभी को अपने मोबाइल बाहर छोड़कर जाना होता है लेकिन उनकी जानकारी मुताबिक ऐसा कोई भी नियम गायक व उसके साथियों पर नहीं लगाया गया। एक गायक के इस तरह बिना सूचना दिए और बिना परमिशन लिए जेल में जाने संबंधी मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए, क्योंकि मुख्तार अंसारी मामले में पहले ही पंजाब सरकार का चेहरा यू.पी. सरकार व आम जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!