पंजाब में कोरोना ने ली 3 और मरीजों की जान, 24 घंटों के दौरान इतने पॉजिटिव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Aug, 2022 10:11 PM

in punjab corona took the lives of 3 patients

राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आज तीन और मरीजों की मौत हो गई है।

लुधियाना (सहगल) : राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आज तीन और मरीजों की मौत हो गई है। मृतक मरीज होशियारपुर, पठानकोट तथा रोपड़ के रहने वाले थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 554 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिन जिलों में अधिक मरीज सामने आए, उनमें मोहाली में 143, जालंधर में 69, लुधियाना में 50, होशियारपुर में 47, बरनाला में 37, पटियाला में 36, रोपड़ में 31, एसबीएस नगर में 28 तथा अमृतसर के 20 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। आज राज्य में 13905 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। आज 548 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। वहीं आज आए नए मरीजों के चलते कोरोना की पॉजिटिविटी दर 4.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!