लुधियाना में नशा तस्कर ने पुलिस पर चढ़ाई गाड़ी, कांस्टेबल को किया गंभीर जख्मी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2025 12:54 AM

in ludhiana a drug smuggler rammed his car into the police

पंजाब में नशा तस्करों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पुलिस पार्टी को रौंदने की कोशिश की।

खन्ना : पंजाब में नशा तस्करों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पुलिस पार्टी को रौंदने की कोशिश की। मामला लुधियाना के मलौद थाना क्षेत्र का है, जहां आधी रात को तस्करी की सूचना पर घेराबंदी करने पहुंची पुलिस पर तस्कर ने सफारी गाड़ी चढ़ा दी। हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी अपनी गाड़ी समेत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जस्सा के खिलाफ नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया है। वह मूल रूप से दोराहा के कद्दों गांव का रहने वाला है।

लेकिन इन दिनों मलौद के गांव मदनीपुर में रहता है। घायल सीनियर कांस्टेबल करमजीत सिंह ने अपने बयान में बताया कि वह थाना प्रभारी सतनाम सिंह और सीनियर कांस्टेबल नवप्रीत सिंह के साथ शनिवार देर रात स्विफ्ट कार में गांव सिहोड़ा के धमोट रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थे। रात 12:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद सफारी में नशा तस्कर जसवीर सिंह उर्फ जस्सा अपने साथियों के साथ धमोट की ओर से आ रहा है।

पुलिस ने उसे रोकने के लिए टॉर्च की रोशनी से इशारा किया, लेकिन जस्सा ने रफ्तार बढ़ा दी और जान से मारने की नीयत से गाड़ी पुलिस पर चढ़ा दी। टक्कर से कांस्टेबल करमजीत सिंह का पैर, कूल्हा, कोहनी और हाथ पर गंभीर चोटें लगीं।

सफारी गाड़ी पुलिस की कार से टकराई। इसके बाद जस्सा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ भाग निकला। एस.एस.पी. डॉ. ज्योति यादव के आदेश पर तत्काल मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जस्सा और उसके गिरोह की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें बना दी हैं। डी.एस.पी. हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द उन्हें काबू किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!