Edited By Vatika,Updated: 21 Nov, 2023 02:20 PM

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जालंधरः मोमोज खाने के शौकीन जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, शहर के मॉडल टाऊन मार्किट में उस समय बवाल मच गया है, जब मोमोज खाने आए एक शख्स को मोमोज के बीच से कीड़े मिले। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि यहां मार्किट में लगी रेहड़ी से शख्स मोमोज खाने आया था, जैसे ही वह मुंह में डालने लगा तो उसे कीड़े नजर आया तो उसने शोर मचा दिया। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे पहले रेहड़ी चालक कीड़े निकलने का इंकार करता रहा लेकिन बाद में उसने माना की इसमें कीड़े ही है। फिलहाल उक्त घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।