NRI's को लेकर अहम खबर, सख्त हिदायतें जारी, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2024 12:13 PM

important news regarding nris strict instructions issued read

पंजाब सरकार एन. आर. आई. पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है

चंडीगढ़: पंजाब सरकार एन. आर. आई. पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है ताकि उनकी शिकायतों का जल्द और सार्थक समाधान बिना परेशानी किया जा सके। इसी क्रम में बुधवार सुबह 11 बजे आयोजित 'ऑनलाइन एन. आर. आई. मिलनी' के दौरान पंजाब के एन. आर. आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह घोषणा करते कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों की शिकायतों के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए हर महीने के पहले सप्ताह में 'ऑनलाइन एन. आर. आई. मिलनी' का आयोजन किया जाएगा और अगले साल जनवरी महीने की ऑनलाइन मिलनी 6 जनवरी, 2025 को होगी।

धालीवाल ने बुधवार को प्राप्त हुईं 85 शिकायतों के लिए संबंधित सिविल और पुलिस अधिकारियों को मौके पर  ही निर्देश दिए और बाकी शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि ज्यादातर शिकायतें राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित हैं, जबकि 20 प्रतिशत शिकायतें पहले से ही विभिन्न अदालतों में सुनवाई के अधीन हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डी.सी. और एस. एस.पी. को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी डिप्टी कमिश्नरों की अध्यक्षता में पहले  ही जिला स्तरीय समितियां बनाई गई हैं, जो विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके प्रवासियों के मुद्दे हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर एन. आर. आई. मामलों के प्रमुख सचिव दिलीप कुमार, कमिश्नर जालंधर और सचिव एन. आर. आई. सभा पंजाब प्रदीप सभरवाल, चेयरपर्सन एन. आर. आई. सभा पंजाब परमिंद्र कौर, डी.आई.जी. एन. आर. आई. राजपाल सिंह संधू, ए.आई.जी. अजिंद्र सिंह और एन. आर. आई. विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!