स्वतंत्रता दिवस को लेकर अहम खबर, DC ने जारी किए ये निर्देश

Edited By Radhika Salwan,Updated: 13 Aug, 2024 05:22 PM

important news regarding independence day

स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है।

फिरोजपुर: स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। उपायुक्त राजेश धीमान ने जिलावासियों से इस अभियान के तहत घर-घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक जिला वासी इस अभियान में भाग लेकर 15 अगस्त तक सम्मान स्वरूप अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अनेक वीरों ने इस तिरंगे की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी है, इसलिए सब लोगों का कर्तव्य है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें याद करें और इस अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान है, इसलिए तिरंगे को फहराने के लिए साफ-सुथरी जगह होनी चाहिए।

तिरंगे को लहराते समय केसरिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई गतिविधि नहीं करनी चाहिए, जिससे राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को घर पर तिरंगा फहराना चाहिए ताकि देश का यह स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!