Edited By Urmila,Updated: 21 Jun, 2023 03:48 PM

पूर्व एम.एल.ए. कुशलदीप किक्की ढिल्लों को लेकर अहम खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पूर्व एम.एल.ए. कुशलदीप किक्की ढिल्लों को लेकर अहम खबर सामने आई है। विधायक किक्की ढिल्लों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। बता दें कि आज पूर्व एम.एल.ए. किक्की ढिल्लों की फरीदकोट अदालत में पेशी हुई। नाभा जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे सवाल-जवाब हुए। अब अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।
जिक्रयोग्य है कि 16 मई को विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों को गिरफ्तार किया था। किक्की के साथ सह-आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी गांव नानकसर जिला फरीदकोट और राजविंदर सिंह निवासी गांव धन्ना शहीद जिला फिरोजपुर के खिलाफ जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। उन पर आय से अधिक संपत्ति खर्च करने के आरोप हैं। बता दें कि बीते फरवरी माह में विजिलेंस की टीम चंडीगढ़ में स्थित कुशलदीप ढिल्लों के फार्म हाउस पर भी पैमाइश करने के लिए पहुंची थी। उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए ब्यूरो द्वारा एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022 तक 5 साल के लिए एक चैकिंग अवधि निर्धारित की गई है। जांच दौरान पाया गया था कि उसने अपनी सारी आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गांव मूमरा, तहसील सादिक, फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। यह भी पाया गया था कि उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 245 प्रतिशत खर्च किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here