सतलुज दरिया में रात के अंधेरे में चल रहा था रेत का खेल! माइनिंग टीम को देख ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागा चालक

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2026 09:05 AM

illegal mining

महानगर के साथ लगते सतलुज दरिया के किनारों पर रात के अंधेरे में सक्रिय रेत माफिया

लुधियाना (राज): महानगर के साथ लगते सतलुज दरिया के किनारों पर रात के अंधेरे में सक्रिय रेत माफिया के खिलाफ माइनिंग विभाग और पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

ताजा मामले में जल निकास कम माइनिंग एवं जियोलॉजी मंडल लुधियाना की टीम ने गांव कासाबाद के नजदीक सतलुज दरिया में अवैध रूप से रेत भर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि, माइनिंग टीम को आता देख ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जे.ई. कम माइनिंग इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह की दरख्वास्त पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत मनप्रीत सिंह (जे.ई. कम माइनिंग इंस्पेक्टर, जल निकास कम माइनिंग एवं जियोलॉजी मंडल, लुधियाना) ने बताया कि 14 से 15 नवंबर की दरम्यानी रात को गश्त व चेकिंग के दौरान सतलुज दरिया पर गांव कासाबाद के पास एक स्थान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों के ताजा निशान देखे गए। 

संदेह होने पर जब माइनिंग टीम ने टायरों के उन निशानों का पीछा किया, तो टीम सीधे दरिया के भीतर पहुंच गई। वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से निकाली गई रेत से भरी हुई खड़ी पाई गई। माइनिंग विभाग की टीम को अपनी ओर आता देख मौके पर मौजूद ट्रैक्टर चालक घबरा गया और वाहन को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। विभागीय अधिकारी मनप्रीत सिंह की लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन (माइनिंग एक्ट) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रेत से भरी उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, ताकि वाहन के चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की पहचान की जा सके।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!