इंसानियत शर्मसार: पड़ोसी ने बाहर खेल रही 9 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार

Edited By Tania pathak,Updated: 27 Jul, 2020 12:11 PM

humane shame neighbor made 9 year old innocent playing outside a victim of lust

बच्ची जब घर वापस आई तो उसके पेट में दर्द हो रहा था परन्तु उसने डरते हुए कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन हमारे घर एक लड़की आई, जिस ने...

अमृतसर: अमृतसर में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जहाँ 9 वर्षीय मासूम बच्ची को 28 साल के लड़के ने अपनी हवस का शिकार बनाया गया। इस संबंधी पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बयानों के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

बच्ची की माँ ने बताया कि उसकी 9 वर्षीय बच्ची पड़ोस के घर में खेलने गई थी। इसी घर में रहने वाले नौजवान साजन ने उसके साथ जबर-जिनाह किया। उस ने बताया कि बच्ची जब घर वापस आई तो उसके पेट में दर्द हो रहा था परन्तु उसने डरते हुए कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन हमारे घर एक लड़की आई, जिस ने इस सारी घटना बारे हमें जानकारी दी। उसने बताया कि साजन इसको अपने साथ कमरो में ले गया, जहाँ उसने उसके साथ गलत काम किया। इससे तुरंत बाद हम पुलिस को शिकायत दी। इस संबंधी पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि बच्ची की माँ के बयानों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!