भयानक हादसा, मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटे की कार से टक्कर

Edited By Kamini,Updated: 15 Aug, 2024 05:19 PM

horrible accident mother and son riding a motorcycle collide with a car

मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे के साथ बड़ी दुर्घटना होने का मामला सामने है।

जैतो : जैतों में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे के साथ बड़ी दुर्घटना होने का मामला सामने है। जानकारी के मुताबिक, चढ़दीकला बाजाखाना रोड के नजदीक एमएलए की कोठी जैतो से मां-बेटा मोटरसाइकिल पर बाजाखाना जा रहे थे।इस दौरान एक कार ने मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की राहगीर द्वारा सूचना देने पर चढ़दीकला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के अध्यक्ष मीत सिंह मीता, गोरा औलख, बब्बू मालरा तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को उठाकर सिविल अस्पताल जैतो में पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण घायल मां-बेटे को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल इन मां-बेटे की पहचान अमरजीत कौर (50 वर्ष) पत्नी राम सिंह, सुखा सिंह (25 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी गांव डोड नजदीक बाजाखाना के रूप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!