जिमखाना में पहली बार हुआ किड्स कार्निवाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 11:03 AM

gymkhana club

अब तक तो अपने 4200 से ज्यादा सदस्यों को इंटरनैशनल लैवल की सुविधाएं देकर जिमखाना क्लब सुर्खियां बटोरता रहा है परंतु आज क्लब परिसर में पहली बार बाल दिवस के उपलक्ष्य में किड्स कार्निवाल का आयोजन क्लब की एंटरटेनमैंट कमेटी की देख-रेख में किया गया जिस...

जालंधर (खुराना): अब तक तो अपने 4200 से ज्यादा सदस्यों को इंटरनैशनल लैवल की सुविधाएं देकर जिमखाना क्लब सुर्खियां बटोरता रहा है परंतु आज क्लब परिसर में पहली बार बाल दिवस के उपलक्ष्य में किड्स कार्निवाल का आयोजन क्लब की एंटरटेनमैंट कमेटी की देख-रेख में किया गया जिस दौरान क्लब के प्रधान तथा डिवीजनल कमिश्रर डा. राज कमल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने फैंसी ड्रैस पहन कर आए बच्चों को पुरस्कृत किया।

क्लब प्रधान श्री चौधरी ने जिमखाना मैनेजमैंट द्वारा करवाए गए इस आयोजन की सराहना की और कहा कि क्लब में बच्चों के मनोरंजन हेतु भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होने चाहिएं। कार्यक्रम संचालन दौरान क्लब के आनरेरी सैक्रेटरी संदीप बहल, ज्वाइंट सैक्रेटरी अमित कुकरेजा तथा कोषाध्यक्ष धीरज सेठ के अलावा एंटरटेनमैंट कमेटी के चेयरमैन प्रो. झांजी, सदस्य शालीन जोशी व सौरभ खुल्लर, एग्जीक्यूटिव सदस्य अनु माटा, सुमित शर्मा, एम.बी. बाली ने विशेष सहयोग दिया।

किड्स कार्निवाल दौरान क्लब मैनेजमैंट की ओर से बच्चों के लिए झूले, शूटिंग रेंज, रिंग गेम, बॉल थ्रो तथा जम्पिंग इत्यादि का इंतजाम किया गया था जो बच्चों के लिए फ्री था। इसके साथ ही क्लब की ओर से बच्चों को पापकॉर्न, शूगर कैंडी, कोल्ड ङ्क्षड्रक व स्नैक्स इत्यादि भी फ्री बांटे गए। इस दौरान 70 के करीब बच्चे फैंसी ड्रैस पहन कर आए और सभी को क्लब की ओर से आकर्षक उपहार दिए गए। सैंकड़ों बच्चों और उनकी माताओं ने इस आयोजन में भाग लिया। मौसम की खराबी के बावजूद यह आयोजन अत्यंत सफल सिद्ध हुआ। क्लब सैक्रेटरी संदीप बहल तथा प्रो. झांजी ने घोषणा की कि अब हर साल बच्चों के लिए ऐसा विशेष आयोजन किया जाया करेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!