अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने की जीत हासिल

Edited By Radhika Salwan,Updated: 04 Jun, 2024 06:15 PM

congress candidate gurjeet singh aujla won from amritsar

अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला ने की जीत हासिल।

अमृतसर- पंजाब डेस्क: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने जीत हासिल की है। औजला ने 247385 वोटों से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर कुलदीप सिंह धालीवाल आप के उम्मीदवार रहे। जबकि तीसरे स्थान पर तरनजीत संधू भाजपा के उम्मीदवार आए।

बता दें कि 2017 में औजला ने लोकसभा सीट के लिए उपचुनावों में भी जीत हासिल की थी। 2019 में भी भारतीय आम चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को हराया था और फिर से लोकसभा सीट हासिल की थी। उस वक्त औजला 444052 वोटों से पहले स्थान पर आए थे।  

गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। इसी के तहत अमृतसर सीट पर भी वोटों की गिनती भी शुरू हो गई थी। शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्याशी तरणजीत संधू पहले नंबर पर थे। जिनमें से AAP उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल को 1402, कांग्रेस उम्मीदवार गरजीत सिंह औजला को 2097, अकाली उम्मीदवार अनिल जोशी को 1147 और बीजेपी उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू को 1052 वोट मिले थे।

अब तक का रुझान

गुरजीत सिंह औजला कांग्रेस = 255181 
कुलदीप धालीवाल आप= 214880 
तरनजीत संधू भाजपा= 207205 
अनिल जोशी अकाली दल= 162896 

अमृतसर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र राउंड 10
अकाली दल: 9085
कांग्रेस: 17402
बीजेपी: 13266
आप: 23154

अजनाला - 9वां दौर लोकसभा चुनाव क्षेत्र अजनाला से

अनिल जोशी (अकाली दल)- 1353
कुलदीप सिंह धालीवाल (आप)-2779
गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस)- 2785
तरणजीत सिंह समानी (भाजपा) - 603

अजनाला - 8वें दौर का लोकसभा चुनाव क्षेत्र अजनाला

अनिल जोशी (अकाली दल)- 836
कुलदीप सिंह धालीवाल (आप) -2514
गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस)- 1930
तरनजीत सिंह सामरी (भाजपा)- 678

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!