65 साल में पहली बार होगा गुरदासपुर में उपचुनाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 02:40 PM

gurdaspur bypoll in 65 years for the first time

गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 65 साल से पहली बार उपचुनाव होगा। 1952 से अब तक 16 बार अाम चुनाव  हुए जिसमें 11 बार कांग्रेस,4 बार भाजपा तथा एक बार जनता पार्टी जीती।

गुरदासपुर: गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 65 साल में पहली बार उपचुनाव होगा। 1952 से अब तक 16 बार अाम चुनाव  हुए जिसमें 11 बार कांग्रेस,4 बार भाजपा तथा एक बार जनता पार्टी जीती।


इस बार भी मुकाबला भाजपा अौर कांग्रेस में ही है लेकिन  लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए भाजपा के अलावा कांग्रेस अौर अाम अादमी पार्टी के बड़े नेता मैदान में उतरने के खास इच्छुक नहीं हैं।

 

भाजपा में विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना के अलावा गुरदासपुर के चौहाना गांव के स्वर्ण सलारिया खुलकर दावेदारी ठोक रहे हैं। कांग्रेस के बड़े चेहरे महारानी परनीत कौर तथा कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। वहीं अंर्तकलह के चलते अाप के पास अमरजीत चाहल के अलावा कोई लोकल नेता नहीं है। बेसक पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले लेकिन सरगर्मियां तेज कर दी हैं।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!