अच्छी खबर, तरनतारन जिला भी हुआ कोरोना मुक्त

Edited By Mohit,Updated: 17 May, 2020 09:18 PM

good news tarn taran district also became corona free

जिला तरनतारन आज 100 प्रतिशत कोरोना मुक्त हो गया है। तरनतारन के गुरु नानक देव मल्टी.........

तरनतारन (रमन): जिला तरनतारन आज 100 प्रतिशत कोरोना मुक्त हो गया है। तरनतारन के गुरु नानक देव मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में 19 कोरोना पीड़ितों को आज प्रशासन द्वारा घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। जो अपने घरों में सात दिनों के लिए एकांतवास रहेंगे। बता दें कि तरनतारन में अब तक कुल 162 कोरोना पीड़ित पॉजीटिव आए थे जो आज सभी कोरोना मुक्त होकर अपने घरों में एकांतवास हो चुके हैं। 

बताते चलें कि पंजाब में सरकार और सेहत विभाग के सराहनीय कार्यकाल से बड़ी संख्या में मरीज रोजाना इस महामारी को मात देकर घरों में वापिस जा रहे हैं। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के पीड़ित व्यक्तियों के मामले में काफी राहत मिली है। जहां नए केस आने कम हुए हैं, वहीं पॉजीटिव मरीज भी ठीक होने शुरु हो गए हैं। सेहत विभाग अनुसार पिछले दो दिनों के दौरान 900 से अधिक व्यक्तियों को घर भेज दिया गया है। फिलहाल स्वस्थ होकर घरों को लौट रहे व्यक्तियों को अगले 10 दिनों के लिए घरों में ही क्वारंटाइन रहने की अपील की जा रही है। इसके अलावा सेहत विभाग द्वारा लोगों को मास्क और हैंड सैनिटाइज व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की हिदायतें जारी की जा रही हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!