शादी का दबाव बना रही थी GF, कत्ल के बाद Lover ने शव को आग लगाकर खेत में फैंका

Edited By Vatika,Updated: 14 Sep, 2019 11:47 AM

girlfriend murder case

पंजाब के नवांशहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के सपने संजोए एक नाबालिगा को उसके प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

नवांशहर: पंजाब के नवांशहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के सपने संजोए एक नाबालिगा को उसके प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि चौथा फरार है। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार नाबालिग युवक-युवती का करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  इसी बीच युवती उसे अक्सर शादी का दबाव डालती थी। युवक ने मुंबई ले जाने के बहाने युवती को एक होटल में बुलाया, जहां अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी । इसी बीच पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी वहां से गुजर रही थी। वे खेतों में आग लगी देखकर बुझाने के लिए आगे बढ़े तो वहां लड़की का शव जल रहा था, जो 70 फीसदी जल चुका था।

जांच के दौरान पता लगा कि फिल्लौर थाना क्षेत्र  में एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई है। जब उसके परिजनों को बुलवाया गया तो उन्होंने उसकी पहचान कर ली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि चौथा फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!