लड़की के प्यार ने तबाह की कई जिंदगियां! अब खुद ही चढ़ी पुलिस के हत्थे

Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2024 04:40 PM

girl arrested

फाजिल्का में अपने आशिक का कत्ल करवाने के आरोप में पुलिस ने कत्ल के मामले

फाजिल्का: फाजिल्का में अपने आशिक का कत्ल करवाने के आरोप में पुलिस ने कत्ल के मामले में फरार चल रही लड़की को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में अभी भी 3 आरोपी फरार बताए जा रहे है। लड़की के भाई को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि लड़की राजन नामक नौजवान के साथ विवाह करवाना चाहती थी, पर लड़की का भाई इसके खिलाफ था, जिस कारण लड़ाई हुई और राजन का कत्ल कर दिया गया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए फाजिल्का सिटी पुलिस स्टेशन के SHO लेख राज ने बताया कि 7 अप्रैल 2024 को 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उसमें उक्त लड़की भाग रही थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पिछले दिनों खुफिया सूत्रों  के आधार पर पुलिस ने उक्त लड़की को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस का कहना है कि फाजिल्का के आर्य नगर के रहने वाले राजन नामक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त लड़की शिखा का राजन के साथ प्रेम प्रसंग था और वे दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की का भाई इस बात से सहमत नहीं था। इस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और राजन को काफी चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक इस मामले में लड़की की बहन समेत 3 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। इस मामले में लड़की के भाई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!