जालंधर में गैंगस्टर पंचम साथियों सहित गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 08 Aug, 2019 06:58 PM

gangster arrested in jalandhar with fifth companions

जालंधर में पुलिस ने गढ़ीबक्श से तीन कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन पिस्तौल, 13 कारतूस और एक कार ब...

जालंधर: जालंधर में पुलिस ने गढ़ीबक्श से तीन कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन पिस्तौल, 13 कारतूस और एक कार बरामद किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक अमनदीप सिंह बराड़ ने आज बताया कि पुलिस ने जी.टी रोड़ पर गढ़ीबक्श के नजदीक नाकाबंदी दौरान एक कार में सवार कुख्यात गैंगस्टर पंचम नूर सिंह को उसके दो अन्य साथियों सहित गिरफ्तार किया है। 

उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, 13 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अन्य गैंगस्टरों की पहचान साहिल और अमित कल्याण के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पंचम के खिलाफ पहले से ही पांच, साहिल के खिलाफ दो और अमित के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!