America की जगह भेज दिया...पंजाबी युवक की आपबीती सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Edited By Kamini,Updated: 30 May, 2025 12:59 PM

fraud by travel agent

पंजाब के युवा अक्सर रोजगार की तलाश में विदेशों की उड़ान भरते हैं, लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती है जब ये भोले-भाले नौजवान मानव तस्करों के चंगुल में फंस जाते हैं।

फिरोजपुर : पंजाब के युवा अक्सर रोजगार की तलाश में विदेशों की उड़ान भरते हैं, लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती है जब ये भोले-भाले नौजवान मानव तस्करों के चंगुल में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर के कस्बा मक्खू के गांव माहले वाला से सामने आया है। यहां के रवि नामक युवक ने अमेरिका जाने के सपने देखे थे, लेकिन वह डौंकरों के हाथों फंस गया। जानकारी के अनुसार रवि को जगीर नाम के एजेंट ने एक नंबर (कानूनी तरीके) में अमेरिका भेजने का वादा किया था। एजेंट ने रवि को मैक्सिको के रास्ते डोंकी रूट से अमेरिका भेजना था, लेकिन रवि को मैक्सिको में ही बंधक बना लिया गया।

रवि के परिवार ने बताया कि एजेंट ने अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपए की मांग की थी और कहा था कि वह कानूनी और सही तरीके से रवि को भेजेगा। यदि डोंकी रूट से जाना हो तो खर्च 29 लाख रुपए का होगा। परिवार ने कानूनी तरीके से भेजने के लिए 35 लाख रुपए दे दिए। एजेंट ने पहले रवि को कोलंबिया भेजा और वहां कुछ महीनों रखने के बाद मैक्सिको के रास्ते डोंकी लगवाकर अमेरिका भेजना था। लेकिन मैक्सिको में कुछ एजेंटों ने रवि को बंधक बना लिया और परिवार से और पैसे की मांग की। परिवार ने एक लाख रुपये और भेज दिए, फिर भी रवि को नहीं छोड़ा गया। परिवार ने कई बार एजेंट जगीर से संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विदेश में फंसे रवि ने कुछ तस्वीरें अपने परिवार को भेजीं, जिनमें उसके साथ बेहद बुरा बर्ताव होते देखा गया। उसे बाथरूम में बंद करके रखा गया था और उस पर अत्याचार किया जा रहा था। इसके बाद परिवार ने फिरोजपुर के एसएसपी भुपिंदर सिंह सिद्धू के सामने रोते हुए गुहार लगाई कि उनके बेटे को सुरक्षित वापस लाया जाए। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की और कार्रवाई शुरू की। उनके प्रयासों के चलते रवि को डोंकरों के कब्जे से छुड़वाकर वापस लाया गया और परिवार के हवाले किया गया। फिरोजपुर लौटकर परिवार ने एसएसपी भुपिंदर सिंह और मीडिया का आभार जताया। परिवार ने कहा कि ऐसे एजेंटों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जो कुछ उनके बेटे के साथ हुआ, वह किसी और के साथ न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!