बेखौफ चोर: घरों के बाहर खड़े चार वाहन एक ही रात में चोरी, ई-रिक्शा भी चुराकर ले गए

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Dec, 2020 11:30 AM

four vehicles parked outside the house stolen in one night

शहर में वाहन चोरों का आतंक है। चोरों ने अलग-अलग सैक्टरों में घरों के बाहर खड़े चार वाहन चोरी कर लिए।

चंडीगढ़ (सुशील) : शहर में वाहन चोरों का आतंक है। चोरों ने अलग-अलग सैक्टरों में घरों के बाहर खड़े चार वाहन चोरी कर लिए। सैक्टर-41 निवासी जसविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसने 19/20 दिसम्बर की रात एक्टिवा घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह देखा तो एक्टिवा चोरी हो रखा था। उनकी शिकायत पर सैक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं सैक्टर-41 निवासी अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने 19/20 दिसम्बर की रात घर के बाहर मारुति कर खड़ी की थी। 

अगले दिन सुबह देखा तो कार गायब थी। वहीं सैक्टर-63 निवासी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपना नया बुलेट मोटरसाइकिल घर के बाहर पार्क किया था। रविवार सुबह वह गायब था। सैक्टर-49 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद केस दर्ज किया है। मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन निवासी मनमोहर पासवान ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसने ई रिक्शा घर के पीछे खड़ी की थी। अगले दिन सुबह देखा तो ई रिक्शा गायब थी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मामला दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!