पंजाब BJP के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा की अंतिम विदाई में पहुंचे कई दिग्गज नेता

Edited By Vatika,Updated: 28 Oct, 2019 12:42 PM

former president of kamal sharma passed away

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मैंबर और पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा का गत दिवस दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

फिरोजपुर (कुमार): भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मैंबर और पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा का गत दिवस दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज उनका अतिम संस्कार जीरा गेट नज़दीक स्थित शमशानघाट में किया जा रहा है। अंतिम यात्रा में भाजपा और अन्‍य दलों के कई दिग्‍गज नेता भी मौजूद हैं।

PunjabKesari

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के वरिष्ठ नेत तरुण चुघ , मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक, अश्वनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, दलजीत सिंह चीमा और पंजाब के अन्य भाजपा नेता मौजूद हैं। 


दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत
बता दें कि पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा की रविवार सुबह सैर करते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन के समाचार से फिरोजपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत्यु से करीब 2 घंटे पहले उन्होंने ट्वीटर पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश भी दिया था।वह भाजपा राष्ट्रीयकारिणी के सदस्य भी थे। 

PunjabKesari

उनका जन्म 17 मार्च 1970 को पंजाब के फिरोजपुर जिला में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह एक समाज सेवक थे। कमल शर्मा भाजपा के शुरू से कर्मठ कार्यकर्ता रहे। उन्होंने 1985 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वाइन की थी और 19 वर्ष (2003) तक संगठन के लिए कार्य किया। उनकी उपलब्लियों को देखते हुए  उन्हें 2004 से 2006 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग का मीडिया सलाहकार के नियुक्त किया गया था। 2010 में वह पंजाब बीजेपी के महासचिव बने थे। 2012 में  कमल शर्मा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार भी रहे। 2013 को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष की कमान संभाली थी। 

PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!