पंजाब BJP के पूर्व प्रधान कमल शर्मा का निधन, सैर करते हुए पड़ा दिल का दौरा
Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Oct, 2019 11:10 AM

मृत्यु से करीब दो घंटे पहले उन्होंने ट्वीटर पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश भी दिया था।
फिरोजपुर: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का फिरोजपुर में निधन हो गया। रविवार सुबह सैर करते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें अस्पताल तो ले जाया गया मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के समाचार से फिरोजपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत्यु से करीब दो घंटे पहले उन्होंने ट्वीटर पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश भी दिया था।
वह भाजपा राष्ट्रीयकारिणी के सदस्य भी थे। उनका जन्म 17 मार्च 1970 को पंजाब के फिरोजपुर जिला में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह एक समाज सेवक थे। कमल शर्मा भाजपा के शुरू से कर्मठ कार्यकर्ता रहे। उन्होंने 1985 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वाइन की थी और 19 वर्ष (2003) तक संगठन के लिए कार्य किया। उनकी उपलब्लियों को देखते हुए उन्हें 2004 से 2006 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग का मीडिया सलाहकार के नियुक्त किया गया था। 2010 में वह पंजाब बीजेपी के महासचिव बने थे। 2012 में कमल शर्मा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार भी रहे। 2013 को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष की कमान संभाली थी।
Related Story

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को Notice जारी, जानें क्यों

Jalandhar में बढ़ी चोरी की वारदातें, पार्क में सैर करना भी हुआ मुश्किल

पंजाब की पहचान दूध, दही, लस्सी और देसी घी, नशा नहीं : तरुण चुघ

एक बार फिर सुर्खियों में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा, YouTube से हटाया गया Song

पंजाब भाजपा अध्यक्ष का अनोखा अंदाज, तड़के सुबह लोगों के बीच पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon का बड़ा दावा, पंजाब में BJP की सरकार बनी तो सभी फसलों पर मिलेगा MSP

AAP के जंगलराज में जल रहा है पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत मान तुरंत इस्तीफा दें : तरुण चुघ

मान सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या, भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र थोक में किए रद्द : सुनील जाखड़

धमकियों के बीच सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन को घेरा

चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति, रवनीत बिट्टू को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में पार्टी!