Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2021 12:30 PM

शहर के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया।
लुधियाना (हितेश): शहर के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 80 साल थी और वह कई दिनों से बीमार थे। हाकम सिंह ग्यासपुरा का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे शमशानघाट नजदीक गुरुद्वारा कुटिया साहिब जमालपुर में किया जाएगा।
2007 से 2012 तक रहे लुधियाना के मेयर
ग्यासपुरा 2007 से 2012 तक लुधियाना के मेयर रहे और कई बड़े प्राजैक्ट इनके समय शहर को मिले थे। ग्यासपुरा ने एक बार हलका दक्षिणी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए। उनके कार्यकाल के दौरान ग्यासपुरा गिल फ्लाईओवर, प्रताप चौक फ्लाईओवर, लक्कड़ पुल, सिटी बस, कूड़ा मैनेजमेंट व्यवस्था तीन मिनी रोज़ गार्डन शहर को मिले थे।