सरेआम सरपंच के घर घुस चलाई गोलियां, फिर Call कर...

Edited By Kalash,Updated: 05 Feb, 2025 02:23 PM

firing in sarpanch house

गत रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने हलके के ऐतिहासिक गांव तख्तूपुरा साहिब के मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला करते हुए उसके घर के अंदर उस पर सीधे गोलियां चला दी।

निहाल सिंह वाला : गत रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने हलके के ऐतिहासिक गांव तख्तूपुरा साहिब के मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला करते हुए उसके घर के अंदर उस पर सीधे गोलियां चला दी। इस हमले में सरपंच बाल-बाल बच गया। इसके बाद इन अज्ञात व्यक्तियों ने सेवानिवृत्त थानेदार बलजिंदर सिंह के घर के सामने हवा में गोलियां भी चलाईं। हमलावरों ने नौ राउंड गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भाग गए।       

घटना का पता चलते ही डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला अनवर अली, डी.एस.पी. लवदीप सिंह सी.आई.ए. के इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़, थाना प्रभारी पूरन सिंह निहाल सिंह वाला, चौकी प्रभारी बिलासपुर प्रीतम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कथित आरोपियों द्वारा घटना से कुछ समय बाद भी सरपंच हरदीप सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई कि कितनी देर तक बचेगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, वहीं पूरे विधानसभा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!