Edited By Kalash,Updated: 08 Dec, 2024 02:10 PM

फगवाड़ा रोड़ पर स्थित मशहूर ढाबे में गोली चलने का मामला सामने आया है।
जालंधर : फगवाड़ा रोड़ पर स्थित मशहूर ढाबे में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात ढाबे में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रिवॉल्वर अचानक नीचे गिरने के कारण गोली चल गई। इस दौरान राहत की बात ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही फगवाड़ा पुलिस ने बटाला के रहने वाले अमृतपाल सिंह (40) को गिरफ्तार कर उसका रिवॉल्वर जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल बटाला में पटवारी है। उसके खिलाप थाना कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here