छतबीर चिड़ियाघर में सुबह-सुबह लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2025 12:14 PM

fire in chhatbir zoo

उत्तर भारत के प्रसिद्ध छतबीर चिड़ियाघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।

जीरकपुर : उत्तर भारत के प्रसिद्ध छतबीर चिड़ियाघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह बैटरी वाली गाड़ियो को संदिग्ध हालातों में आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि यह आज सुबह 8:15 से 8:30 बजे के बीच यहां आग लगी।  

वहीं इसं संबंध में जानकारी देते हुए चिड़ियाघर रेंज अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि जीरकपुर फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचीं दमकल की 2 गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

वहीं ठेकेदार का कहना है कि आग लगने के कारण करीब 18 से 20 बैटरी गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं, जिनकी कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। आग लगने के सही कारणों की अभी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!