VIDEO: लोहड़ी मनाने जा रहे परिवार के साथ घटा हादसा, चलती कार को लगी आग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Jan, 2020 02:59 PM

गत रात मोगा से बरनाला लोहड़ी समागम में जा रहे एक व्यक्ति की कार में अचानक आग लग गई।

मोगा(विपन): गत रात मोगा से बरनाला लोहड़ी समागम में जा रहे एक व्यक्ति की कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार जल कर राख हो गई, लेकिन उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार कार सवार व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बहन के घर बरनाला में लोहड़ी देने जा रहे थे कि अचानक उसमें शार्ट सर्किट हो गया। कुछ देर में सभी लोग बाहर आ गए और देखते ही देखते कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि उनका सारा सामान जल गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक कार में से आग की लपटें निकलने लगीं। उन्होंने जब कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग भड़क उठी और कार जल कर राख हो गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 3 बच्चे, 2 पुरुष और एक महिला थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!