शादी के 1 माह बाद पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, महिला की थी कुछ ऐसी खौफनाक दास्तां

Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2020 01:07 PM

fir against husband

खन्ना के कृष्णा नगर की रहने वाली एक विवाहिता ने शादी के एक माह बाद ही अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत सिटी-2 पुलिस थाना में की है।

खन्नाः खन्ना के कृष्णा नगर की रहने वाली एक विवाहिता ने शादी के एक माह बाद ही अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत सिटी-2 पुलिस थाना में की है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने व धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपित  पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जाता है।

अपनी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि 7 जुलाई, 2020 को उसकी शादी गांव कद्दो निवासी करणवीर शर्मा के साथ हुई। शादी के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करने लगा। वह उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता। इस दुष्कर्म के दौरान वह अप्राकृतिक संबंध भी बनाता। मना करने पर वह उसे धमकियां भी देता। इससे परेशान होकर उसने अपने परिवार को सारी बात बताई।

परिवार के साथ विचार-विमर्श के बाद उसने सिटी- 2 पुलिस में शिकायत दर्ज बनाई। एस.एच.ओ. सिटी-2 हरविंदर सिंह खेहरा ने बताया कि उसका मेडीकल खन्ना सिविल अस्पताल में कराया गया है। आरोपित पति अभी फरार है तथा उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!