Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Sep, 2022 03:50 PM

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा द्वारा चलाए जा आप्रेशन लोटस पर तीखा हमला बोला है।
चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा द्वारा चलाए जा आप्रेशन लोटस पर तीखा हमला बोला है। आज प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए हरपाल चीमा ने बताया कि भाजपा देश में एक सीरियल किलर बनकर काम कर रही है। भाजपा में खरीदो-फरोख्त की दुकानदारी चल रही है। भाजपा ने देश के कई राज्यों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा राज्यों में ई.डी. व केंद्रीय एजैंसियों का डर फैलाकर नेताओं को या तो पार्टी बदलने को कह रही है, या फिर ई.डी. का सामना करने की धमकियां दी जा रही है। चीमा ने कहा कि पंजाब में 'आप' विधायकों को फोन आ रहे हैं, उन्हें आफर दिए जा रहे हैं। भाजपा ने पार्टी के 7 से 10 विधायकों के साथ संपर्क साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में सरकार गिराने की फिराक में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हर स्टेट में पैसा के बल पर व दहशत पैदा कर सरकारें तोड़ने का काम कर रही है। देश के बहुत से राज्यों में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। आप्रेशन लोटस के तहत भाजपा अब पंजाब में भी अपना दबदबा बनाना चाह रही है। चीमा ने कहा कि भाजपा ने पहले दिल्ली, फिर गोवा, मध्य प्रदेश व अन्य कई राज्यों को निशाना बनाया है और अब पंजाब भाजपा के निशाने पर है। भाजपा अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माडल से घबराई हुई है, क्योंकि देश में आम आदमी पार्टी को सपोर्ट मिल रहा है। भाजपा 20-20 करोड़ के आफर देकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को खरीदना चाहती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here