Edited By Kalash,Updated: 05 Feb, 2025 12:37 PM
गांव किला रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
लुधियाना (राज): गांव किला रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव किला रायपुर की एक नाली में भ्रूण पड़ा मिला। लोगों ने इसे देखकर पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है ताकि पता चल सके की भ्रूण किसने फैंका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here