Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2024 05:36 PM
पड़ोसियों के साथ मारपीट करने के आरोपी पंजाब पुलिस के एएसआई, उसके बेटे एवं पत्नी के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।
फिरोजपुर : पड़ोसियों के साथ मारपीट करने के आरोपी पंजाब पुलिस के एएसआई, उसके बेटे एवं पत्नी के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।
एएसआई जंग सिंह ने बताया कि जोबनप्रीत सिंह निवासी गुरू राम दास नगर ने बयान दिए हैं कि वह भैंस खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकला। जब वह पड़ौस में रहते एएसआई जगतार सिंह के घर के समीप जा रहा था तो उसका बेटा भुपिन्द्र सिंह कार से बाहर निकला और उसे पकड़ कर उससे मारपीट करने लगा। इतने में एएसआई जगतार सिंह एवं उसकी पत्नी सुरेखा भी घर से बाहर निकल आए। शोर सुन शिकायतकर्ता का बाप उत्तम सिंह और मां सुरजीत कौर भी वहां आ गए। उसने बताया कि एएसआई की पत्नी सुरेखा ने उसकी मां को बालों से पकड़ कर खींचा और मारपीट की। उसके पिता उत्तम सिंह को दोनों बाप-बेटों ने नीचे गिरा कर उसकी छाती पर टांगों से प्रहार किए। एएसआई ने बताया कि बयानों के आधार पर तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।