Ferozepur : शादी करवाने के बहाने नाबालिगा को ले भागा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jun, 2024 05:19 PM

ferozepur a young man ran away with a minor girl

फिरोजपुर में साढ़े 17 वर्ष की नाबालिगा लड़की को गुमराह करके अपने साथ ले जाने के आरोप में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने युवक लखविंदर पुत्र मलकीत के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।

फिरोजपुर : फिरोजपुर में साढ़े 17 वर्ष की नाबालिगा लड़की को गुमराह करके अपने साथ ले जाने के आरोप में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने युवक लखविंदर पुत्र मलकीत के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।

यह जानकारी देते हुए एएसआई रमन कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह मां सरस्वती एनक्लेव ने किराए के मकान पर में रहता है और गत प्रात करीब 5 बजे जब उसने उठकर देखा तो उसकी लड़की सुलेखा (काल्पनिक नाम ) घर में मौजूद नहीं थी और तलाश करने के बाद पता लगा कि नामजद युवक लड़की को गुमराह करके अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार करने और लड़की को बरामद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!