फाजिल्का में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, हालत देख दहल उठे लोग

Edited By Kamini,Updated: 23 Feb, 2026 10:05 AM

fazilka road accident

जिले में दिल दहला देने वाला हादसा होने की घटना सामने आई है।

फाजिल्का: जिले में दिल दहला देने वाला हादसा होने की घटना सामने आई है। कार में सवार 5 युवकों के दर्दनाक हादसा हो गय, जिसमें 3 युवकों की मौत व 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात करीब 1 बजे रोटी चौक के नजदीक उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गई।

मृतक युवकों की पहचान उदय और विशाल (दोनों सगे भाई) व उनका दोस्त रमन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों को घायल  अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज तीनों ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल युवकों की पहचान अनमोल और रोशन के रूप में हुई है। इन्हें गंभीर हालत में फरीदकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!