सरकार के खिलाफ किसानों ने की जमकर नारेबाजी, लगाया यह आरोप

Edited By Urmila,Updated: 04 Mar, 2025 03:56 PM

farmers raised slogans against the government

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं संयुक्त किसान मोर्चा के साथ बैठक की और चल रही बैठक के दौरान जब किसानों के साथ मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी तो वह काफी आक्रामक हो गए।

भवानीगढ़ (कांसल): आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष अजैब सिंह लक्खेवाल और सीनियर उपाध्यक्ष मनजीत सिंह घराचों के नेतृत्व में गांव घराचों और ब्लाक के 20 अन्य गांवों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अजैब सिंह लक्खेवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह घराचों, हरदेव सिंह लाल इकाई अध्यक्ष भवानीगढ़ और प्रेस सचिव हरजिंदर सिंह घराचों ने आज सुबह पुलिस द्वारा किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी कर उनके घरों में फरोला फराली करने और किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की पंजाब सरकार की कार्रवाई की सख्त निंदा करते हुए कहा कि केंद्र और पंजाब दोनों सरकारें कॉर्पोरेट घरानों की कठपुतली बन गई हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं संयुक्त किसान मोर्चा के साथ बैठक की और चल रही बैठक के दौरान जब किसानों के साथ मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी तो वह काफी आक्रामक हो गए और किसान नेताओं से कहा कि ‘‘जो कर सकते हो करो’’ और बैठक को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने भी किसानों की मांगों को लागू करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र व पंजाब सरकार किसानों की मानी गई मांगों को लागू नहीं करती, तब तक यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा और संयुक्त किसान मोर्चा 5 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ  पक्का मोर्चा लगाएगा। 

संगठन ने आज भवानीगढ़ ब्लॉक के काहनगढ़, नारायणगढ़, भाटीवाल कलां, घाबदां, घनौड़ जट्टां, गेहिला, नगरी व संघरेड़ी सहित करीब 20 गांवों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके। इस अवसर पर ब्लाक नेता जसबीर सिंह गग्गड़पुर, रघवीर सिंह घराचों, सतविंदर सिंह घराचों, इकाई नेता गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह, करमजीत सिंह, इकबाल सिंह, नाहर सिंह व भिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मजदूर व बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!