किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या

Edited By Vaneet,Updated: 14 Aug, 2019 08:58 PM

farmer commits suicide by poison

गांव विर्क खुर्द में एक मध्यवर्गी किसान ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली।...

संगत मंडी(मनजीत): गांव विर्क खुर्द में एक मध्यवर्गी किसान ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार जगजीत सिंह (65) पुत्र मुखत्यार सिंह कर्ज कारण काफी परेशान रहता था। इस परेशानी के चलते गत सायं उसने जहरीली वस्तु निगल ली। पारिवारिक सदस्यों ने उसे इलाज हेतु बठिंडा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 

मृतक किसान के पास 3 एकड़ जमीन थी। किसान पर 2 लाख रुपए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लिमट थी, 26 हजार सोसायटी व 50 हजार आढ़तियों का कर्ज था। गत दिनों किसान जगजीत सिंह के भतीजे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। वह इन बातों को लेकर काफी परेशान चल रहा था। बल्लूआना चौकी के इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक जगजीत सिंह के बेटे सुखवंत सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!