नकली पुलिस बन पैसे लूटना पड़ा महंगा, लाठियों के साथ हुई पिटाई

Edited By Vaneet,Updated: 25 Feb, 2019 04:24 PM

false police came rescue of the people of najwanon

गांव खेडी में नकली पुलिस मुलाजिम बनकर कुछ नौजवानों ने गांववासियों को लूटने ..

पटियाला (इंद्रजीत बख्शी): गांव खेडी में नकली पुलिस मुलाजिम बनकर कुछ नौजवानों ने गांववासियों को लूटने की कोशिश की परन्तु गांव वालों ने शक होने पर ठग नौजवानों को पकड़ लिया और जमकर छित्तर परेड की। 

दरअसल, गांव खेडी में कुछ नौजवान नकली पुलिस वाले बनकर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान जब लोगों ने इनको आई कार्ड दिखाने के लिए कहा तो इन्होंने वहां से भागने की कोशिश की जिनको गांववासियों ने पकड़ लिया और छित्तर परेड कर दी। 

बाद में लोगों ने इन ठगों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मुताबिक यह लोग नकली पुलिस वाले बनकर लूटपाट करने की फिराक में थे परन्तु गांववासियों ने इनको पकड़ लिया। पुलिस ने उक्त नाैजवानों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!