दिल्ली किसान मोर्चे से लौटी बुजुर्ग महिला की मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Mar, 2021 05:08 PM

elderly woman returned from delhi kisan morcha s death

दिल्ली में चल रहे किसान मोर्चे से वापस लौटी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

बालियांवाली (शेखर): दिल्ली में चल रहे किसान मोर्चे से वापस लौटी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक गांव के सरपंच हरबंस सिंह ने बताया कर गुरमेल कौर (75) पत्नी हाकम सिंह 8 मार्च को महिला दिवस मनाने के लिए गांव वासियों के साथ दिल्ली मोर्चे पर गई थी। इस दौरान वहां रहते कुछ दिन पहले उसकी सेहत बिगड़ गई।

इस के चलते गुरमेल कौर को वापस गांव लेकर आए और कई निजी अस्पतालों से इलाज करवाया गया परन्तु सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बीती शाम महिला गुरमेल कौर का देहांत हो गया है। इस संबंधी किसान नेताओं ने उक्त बुजुर्ग महिला को शहीद का दर्जा देते परिवार के एक मैंबर के लिए सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता की मांग की है। जय अमनदीप सिंह नायब तहसीलदार बालियांवाली की तरफ से आर्थिक सहायता का भरोसा देने बाद में आज बाद दोपहर गुरमेल कौर का अंतिम संस्कार गांव के शमशान घाट में कर दिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!