Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 May, 2025 09:41 PM

आज ईद-उल-अजहा का चांद नजर आ गया है।
जालंधर (मज़हर): आज ईद-उल-अजहा का चांद नजर आ गया है। यह जानकारी रूयत ए हिलाल कमेटी इमारत ए शरिया फुलवारी शरीफ पटना के मौलाना मोहम्मद अंजार कासमी, रूयत ए हिलाल कमेटी नई दिल्ली और पंजाब के शाही इमाम ने दी है।
कमेटियों को देश के कई शहरों से चांद देखे जाने की पुष्टि मिली है। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि ईद-उल-अजहा 7 जून 2025 को पूरे देश में मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन मुसलमान नमाज़ अदा करते हैं और खुदा के नाम पर कुर्बानी देते हैं। 7 जून को देशभर में लोग श्रद्धा और भाईचारे के साथ यह पर्व मनाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here