खुशी-खुशी राखी बांधने आई बहनें कि मच गया कोहराम, झटके में खत्म हुआ सब

Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2024 09:54 AM

drugs overdose

नशे की ओवरडोज कारण राखी वाले दिन एक 19 वर्षीय नौजवान लव सहोता की मौत हो गई।

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): नशे की ओवरडोज कारण आज सुबह राखी वाले दिन एक 19 वर्षीय नौजवान लव सहोता की मौत हो गई। मृतक लव सहोता पुत्र जज सहोता जोकि पिछले कुछ महीनो से बुरी संगत में पड़ कर नशा करने का आदी हो गया। आज सुबह राखी वाले दिन उसकी ज्यादा मात्रा में नशा करने से मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि मृतक के भाई की भी कुछ समय पहले नशा करने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता जज सहोता ने पुलिस को गुहार लगाई है कि इलाके में जो भी लोग नशा बेच रहे हैं उनको पकड़कर उन पर बनती सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, आज राखी वाले दिन मृतक नौजवान की बहने उसको घर में राखी बांधने आई थी और उनको क्या पता था कि आज उनके भाई की मौत हो जाएगी। बहनों व परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!