नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2025 05:09 PM

drug overdose death

नजदीकी गांव बटरियाणा के एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भवानीगढ़ (कांसल): नजदीकी गांव बटरियाणा के एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नशे की ओवरडोज से मरने वाले बेअंत सिंह के चाचा बलराज सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव बटरियाणा ने बताया कि उसका भतीजा बेअंत सिंह पिछले कुछ समय से नशे का आदी था और कल वह घर से 1500 रुपए लेकर कार से सुनाम गया था। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि सुनाम से आते समय उन्हें गांव मर्द खेड़ा में सड़क के किनारे चालू हालत में खड़ी कार में बेअंत सिंह मृत अवस्था में पड़ा मिला है। जब उन्होंने गांव मर्द खेड़ा में जाकर इस बारे में पूछताछ की तो ग्रामीणों से पता चला कि गांव की सड़क के किनारे एक कार काफी समय से चालू हालत में खड़ी है, लेकिन कार में किसी की कोई हलचल न देखकर ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को संदिग्ध हालत में खड़ी कार के बारे में सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को खोला तो कार में सवार व्यक्ति जिस की पहचान बटरियाणा निवासी बेअंत सिंह के रूप में हुई, जो मृत पड़ा था। मृतक के चाचा बलराज सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयान में आरोप लगाया कि उसके भतीजे को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गलत नशीले पदार्थ दिए जाने के कारण उसके भतीजे की मौत हुई है। पुलिस ने बलराज सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक बेअंत सिंह के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और मृतक अपनी मां का इकलौता बेटा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!