Punjab: नशे की तलब में बेकाबू हुए नशेड़ी, डाक्टर और सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 09 Feb, 2026 01:34 PM

drug addicts cause a disturbance at the center

नशा छुड़ाओं केंद्र मे नशेड़ियों का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है।

पंजाब डेस्क : नशा छुड़ाओं केंद्र मे नशेड़ियों का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। मोहाली के सेक्टर-66 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां भर्ती नशे के आदी लोगों ने जमकर हंगामा किया। हालात इतने बिगड़ गए कि केंद्र में मौजूद डॉक्टरों और सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, करीब 40 नशेड़ियों ने एकजुट होकर स्टाफ के खिलाफ हिंसक रवैया अपनाया। आरोप है कि उन्होंने केंद्र का गेट तोड़ने की कोशिश की और बाहर निकलने का प्रयास किया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात 4 से 5 गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि, नशे की तलब बढ़ने पर हालात बेकाबू हो गए। नशा न मिलने से नाराज नशेड़ियों ने न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि डॉक्टरों और सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला भी किया। घटना के वक्त माहौल इतना भयावह हो गया कि स्टाफ को अपनी जान बचाने की चिंता सताने लगी। पूरी घटना केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में नशेड़ियों को गेट तोड़ने और गार्ड पर हमला करते देखा जा सकता है।

वहीं, इस मामले में कुछ आरोप स्टाफ पर भी लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालन और व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें, कि घटना गत दिन रविवार की है। इस दौरान गनीमत यह रही कि नशेड़ियों द्वारा जिस दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की, उसको बाहर से कुंडी लगी हुई थी। नहीं तो इस दौरान काफी नशेड़ी मरीज भाग जाते। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!