Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2021 04:03 PM

लुधियाना के किचलू नगर स्थित जैन मंदिर बाहर उस समय पर अफरा-तफरी मच गई, जब
लुधियाना (राज): लुधियाना के किचलू नगर स्थित जैन मंदिर बाहर उस समय पर अफरा-तफरी मच गई, जब वाटर कूलर में से पानी पीने लगी एक लड़की की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक लड़की 8वीं जमात की छात्रा थी। उसकी मा घरों में काम करती है और स्कूल बंद होने के कारण वह भी अपनी मां के साथ मदद के लिए चली जाती थी।
आज भी वह अपनी मा के साथ काम करवा कर घर वापस आ रही थी कि प्यास लगने के कारण वह जैन मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर में से पानी पीने चली गई। इस दौरान वाटर कूलर में अचानक करंट आ गया और इस करंट का झटका लड़की को लग गया। यह झटका इतना ज़बरदस्त था कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद था़ना पी. ए. यू. के अंर्तगत चौकी किचलू नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।